Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर में 150 मीटर नाले में बही कार

बागेश्वर में 150 मीटर नाले में बही कार

हल्द्वानी: बागेश्वर के गरुड़ तहसील में शुक्रवार रात बारिश से नाला उफान पर था। इस पर पुल नहीं बनने से नाला पार करते समय कार संख्या यूके 02 ए 1099 रियूनी लखमार वाली सड़क में तेज बहाव में 150 मीटर तक बह गई। 

ड्राइवर महेश सिंह नेगी पुत्र दीवान सिंह निवासी रियूनी लखमार और हरीश राम पुत्र खीम राम निवासी रियूनी लखमार तेज बहाव में सौ मीटर दूर तक बह गए। उन्हें हल्की चोट आई है। यदि बोल्डर में कार न फंसती तो अनहोनी हो सकती थी। कार को बुलडोजर के माध्यम से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments