Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबारिश के बीच नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का हुजूम, छाता लगाकर की...

बारिश के बीच नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का हुजूम, छाता लगाकर की बोटिंग

नैनीताल में वीकेंड पर रविवार सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ जुटी रही। काफी संख्या में सैलानी पर्यटन स्थलों पर चहलकदमी करते दिखे। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले नजर आए। वहीं सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन का आनंद लिया। दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई, जिसके चलते पर्यटकों को परेशानी हुई, लेकिन पर्यटकों ने बारिश में ही नैनीझील में छाता ओढ़कर नौकायन का लुत्फ उठाया। बीते शनिवार को ही नैनीताल में पर्यटकों के सैकड़ों वाहन प्रवेश कर चुके थे। रविवार को भी सुबह से नैनीताल में पर्यटक अपने वाहनों व रोडवेज की बसों से भी काफी संख्या में पहुंचते रहे। इसके चलते दोपहर 12 बजे से ही तल्लीताल से मल्लीताल तक पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर तक डीएसए मैदान, मैट्रोपोल होटल कंपाउंड समेत सभी छोटे बड़े पार्किंग स्थलों में वाहनों की आवाजाही लगी रही।

इसके चलते कई बार सड़कों पर वाहन रेंग रेंगकर चले। वहीं पुलिस की सक्रियता के चलते यातायात व्यवस्था बनी रही। इधर, पूरे दिन तल्लीताल, माल रोड, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, चाट बाजार, हिमालय दर्शन, बारा पत्थर, सूखाताल, मल्लीताल बाजार, नैना देवी मंदिर, डीएसए मैदान में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा।

जानकारी के अनुसार रविवार को चिड़ियाघर में 792, वाटर फाल में 460 व हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 164 पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे। वहीं बारापत्थर में 100 से अधिक पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद लिया

सरोवर नगरी में रविवार देर शाम तक करीब नौ हजार पर्यटकों ने प्रवेश किया। जानकारी के अनुसार लेकब्रिज चुंगी व बारापत्थर एंट्री प्वाइंट से सुबह से शाम तक करीब 1400 पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments