Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबाहरी क्षेत्र से आये प्रवासी युवकों ने 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण...

बाहरी क्षेत्र से आये प्रवासी युवकों ने 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर जंगल में फेंका ,दुष्कर्म की आशंका

नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र से नाबालिक के अपहरण का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार बेतालघाट ब्लॉक क्षेत्र में चौदह वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर उसे जंगल में फेंक दिया बालिका के साथ सामूहिक दुराचार की भी आशंका है, गंभीर हालत में बालिका को आपातकालीन 108 सेवा के जरिये बेतालघाट स्थित सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहाँ से उसे हायर सेण्टर रेफर किया गया है जानकारी के अनुसार बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है।मामला बेतालघाट के सुदूर दाडिमा गांव का है।जहां बुधवार देर शाम पास के ही तल्ला गांव के तीन युवक , नाबालिक के घर पर आ धमके और बालिका को जबरन घर से उठा ले गए,घर के सदस्य जब बालिका को ढूढ़ने निकले लेकिन उसके घर और आस पास पर ना होने से परिजनों को अप्रिय घटना की आशंका हुई। उन्होंने इस मामले की सूचना गांव में दी जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से बालिकी की रात भर खोजबीन की गई पर उसका कुछ पता नहीं चल सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments