Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबिंदूखत्‍ता में मामूली बात पर युवक पर झोंका फायर, एसटीएच में चल...

बिंदूखत्‍ता में मामूली बात पर युवक पर झोंका फायर, एसटीएच में चल रहा घायल का इलाज

बिन्दुखत्ता: लालकूआं कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर रात बिन्दुखत्ता चौकी क्षेत्र में मामूली बात पर युवक ने दूसरे युवक पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्‍था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में गोलीकांड की वारदात से दहशत का माहौल बना हुआ है। इधर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बुधवार की देर रात को बिन्दुखत्ता के शास्त्री नगर निवासी युवक धीरज पांडे अपने आसपास के युवकों के साथ खड़ा था। इस दौरान उसका शास्त्री नगर निवासी एक युवक से मामूली विवाद हो गया। अचानक तैश में आए युवक ने धीरज पांडे के ऊपर फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली धीरज को छूते हुए निकल गई। आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल धीरज को लेकर हल्द्वानी पहुंचे। जहां सुशीला तिवारी अस्पताल में उसका उपचार किया गया।

घटना के बाद आरोपी युवक फायर करने के बाद फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने अस्पताल जाकर घायल युवक से पूछताछ की। सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जिसके बाद ही गोली चलाने के कारणों का पता चल पाएगा। इधर ग्रामीण क्षेत्र में हुए गोलीकांड से दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पूर्व में हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ में अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुका है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments