Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा के विजय संकल्प यात्रा के बाद पर्यवेक्षकों पर टिकी रहेंगी निगाहें

भाजपा के विजय संकल्प यात्रा के बाद पर्यवेक्षकों पर टिकी रहेंगी निगाहें

हल्द्वानी  : कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद भाजपा के पर्यवेक्षक भी विधानसभावार दौरा करेंगे। विजय संकल्प यात्रा के बाद निगाहें इन्हीं पर्यवेक्षकों पर टिकी रहेंगी। नैनीताल जिले में पर्यवेक्षक 10 और 11 दिसंबर को दौरा करेंगे, जो तीन दावेदारों के नाम तय कर हाईकमान को सौंपेंगे।

भाजपा पिछले 15 दिन से विजय संकल्प यात्रा में व्यस्त रही। इस यात्रा के जरिये भाजपा ने अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचे। पार्टी नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों के जरिये जनता के सामने मजबूती से अपनी बात रखी।

पार्टी नेता इस यात्रा को सफल बता रहे हैं। विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने पर्यवेक्षक तैनात कर दिए हैं। नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों में उम्मीदवार तय करने के लिए राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री विनोद आर्य को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों वरिष्ठ नेता 10 व 11 जनवरी को विधानसभावार दौरा करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी करेंगे।

कई नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी करेंगें। पर्यवेक्षक दावेदारों का हर तरह का परफारमेंस भी देखेंगे। यात्रा के बाद अब पार्टी नेताओं के बीच पर्यवेक्षकों के इसी दौरे की चर्चा है। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का कहना है कि पर्यवेक्षकों के आगमन की तिथि निर्धारित हो चुकी है। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

तीन दावेदारों के नाम सीलबंद होंगे

पार्टी नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक पर्यवेक्षक तीन दावेदारों के नाम तय करेंगे। यह नाम सीलबंद लिफाफे में रखकर सीधे प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे जाएंगे।

सर्वे भी रहेगा टिकट का आधार

भाजपा उम्मीदवार का नाम तय करने से पहले रायशुमारी के अलावा कई तरह के सर्वे भी कराती है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की ओर से कुछ सर्वे हो चुके हैं। कुछ सर्वे और कराए जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments