Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर ग्राफिक ऐरा के कैंपस एम्बेस्डर सम्मानित

मतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर ग्राफिक ऐरा के कैंपस एम्बेस्डर सम्मानित

नैनीताल। स्वीप टीम नैनीताल के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रीय भूमिका निभाने वाले ग्राफिक ऐरा हिल्स यूनिवर्सिटी के कैंपस एम्बेस्डर को सम्मानित किया गया। स्वीप कोऑर्डिनेटर सुरेश अधिकारी के द्वारा दोनों कैंपस एम्बेस्डर शौर्या तिवारी और हर्ष भट्ट को उनके द्वारा अपने इंस्टिट्यूट में कैंपस एम्बेस्डर के रूप में निभाई गयी भूमिका के लिए स्वीप नैनीताल के द्वारा पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वीप सदस्य गौरी शंकर काण्डपाल ने बताया कि, कैंपस एम्बेस्डर शौर्या तिवारी के द्वारा लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर मतदान तिथि 14 फरवरी के दिन स्वीप टीम एवं राज्य निर्वाचन आयोग के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के साथ साथ डॉक्यूमेंटरी फिल्म में भी अपनी भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments