Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहिला कांग्रेस ने सरकार और ऊर्जा निगम का पुतला फूंका

महिला कांग्रेस ने सरकार और ऊर्जा निगम का पुतला फूंका

महिला कांग्रेस ने सरकार और ऊर्जा निगम का पुतला फूंका

हल्द्वानी। अघोषित बिजली कटौती से नाराज महिला कांग्रेसियों ने गुरूवार को उत्तराखंड सरकार और ऊर्जा निगम का पुतला फूंका । महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीमा भट्ट ने कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच लगातार मनमाने तरीके से बिजली काटी जा रही है। पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के बजाय बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। विमला सांकुड़ी ने कहा कि बिजली कटौती से लघु उद्योग काफी प्रभावित हैं। बच्चे और बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। चेताया कि यदि कटौती न रूकी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। यहां पूनम बिष्ट, कमला पंत, कमला तिवारी, भगवती बिष्ट, चंपा चिलवाल, निर्मला जोशी, सविता गुरूरानी, शांति बोरा, इंदु पंत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments