Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमां बनने के लिए पत्नी ने जेल में बंद पति की मांगी...

मां बनने के लिए पत्नी ने जेल में बंद पति की मांगी बेल, उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी राय

उत्तराखंड: मां बनने के लिए पत्नी ने कोर्ट में लगाई गुहार- ‘जेल में बंद है मेरा पति, उसे बेल दीजिए’

मां बनने के लिए पत्नी ने जेल में बंद बलात्कारी पति की मांगी बेल, उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी राय

आपको भी ये यकीन नहीं होगा कि महिला की गुहार के बाद हाईकोर्ट ने सरकार से राय मांगी है। कोर्ट ये जानना चाहती है कि आखिर दूसरे देशों में ऐसे मामलों को लेकर क्या स्टैंड लिया जाता है? अब सवाल ये है कि आखिर ये गुहार किसने लगाई?

नैनीताल हाईकोर्ट में उस महिला ने गुहार लगाई है, जिसका पति नाबालिग के साथ गैंगरेप के मामले में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। उस बलात्कारी की पत्नी ने हाईकोर्ट में गुहर लगाई है कि वो मातृत्व सुख चाहती है, इसलिए उसके पति को कुछ समय के लिए बेल पर छोड़ा जाए।

याचिकाकर्ता सचिन और उसके तीन साथियों को नैनीताल सेशन कोर्ट ने नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई थी। ये वारदात 7 साल पहले की है। बलात्कारी की ज़मानत याचिका को कोर्ट द्वारा पहले भी दो बार खारिज कर चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments