Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालमाता पिता की मौत के बाद नशे के आदी हुए भाई-बहन, नशा...

माता पिता की मौत के बाद नशे के आदी हुए भाई-बहन, नशा मुक्ति केंद्र भेजा

drug (2).jpg

हल्द्वानी। माता पिता की मौत के बाद दो भाई और बहन नशे के आदी हो गए हैं। नशेड़ियों की शिकायत मिलने पर पुलिस और संकल्प नशा मुक्ति अभियान की टीम ने तीनों को पकड़ लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज इमरान मोहम्मद खान के निर्देश पर तीनों को हीरानगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार तीनों भाई बहन गुसाईनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके माता पिता का देहांत हो चुका है। गांव के लोगों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी। नशा मुक्ति संकल्प अभियान में शामिल उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी, दिनेश ल्वैशाली, किरन पंत, हीरानगर चौकी प्रभारी प्रीती सिंह, उपनिरीक्षक कुशल नगरकोटी और महिला कांस्टेबल वंदना त्यागी ने तीनों से पूछताछ की। पता चला कि तीनों भाई बहन समाज से दूर रहते हैं।

इस मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी सुनील कुमार मीणा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज इमरान मोहम्मद खान ने तीनों का नशा मुक्ति केंद्र में इलाज कराने का निर्णय लिया। प्राधिकरण के सचिव के निर्देश पर पुलिस ने तीनों को हीरानगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। बता दें कि प्राधिकरण ने कई नाबालिगों को इलाज के लिए शहर के नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments