Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमानदेय बढ़ाने को लेकर सफाई कर्मियों का नगर निगम में धरना प्रदर्शन

मानदेय बढ़ाने को लेकर सफाई कर्मियों का नगर निगम में धरना प्रदर्शन

हल्द्वानी। 500 रुपये मानदेय का जीओ जारी करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ शाखा हल्द्वानी से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान निगम और शासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी के चलते पूर्व में ही 29 अगस्त से आंदोलन का नोटिस दे दिया गया था। इसके बावजूद कोई मांग का संज्ञान नहीं लिया गया। शाखा अध्यक्ष रोहित टांक व महामंत्री शिवम पाल ने कहा की मुख्यमंत्री के घोषणानुसार 500 रुपये न दिये जाने से सफाई कर्मचारियों मे भारी निराशा है। प्रदर्शन करने वालों में अशोक चौधरी, रवि चिंडालिया, मुकेश, दिनेश चौधरी, प्रमोद, जय प्रकाश, विजय पाल, अमित कुमार, विशाल, सिद्धार्थ, अनूप, राजेश, चंदन, अनिता, बबली, मधु,निशा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments