Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुंबई के पत्रकार जेडे के हत्यारे को एसटीएफ ने कुमाऊं से किया...

मुंबई के पत्रकार जेडे के हत्यारे को एसटीएफ ने कुमाऊं से किया गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार

Uttarakhand STF Arrests Mumbai Journalist J Dey murder Killer Deepak Sisodia from Kumaon

मुंबई में पत्रकार जेडे के हत्यारे दीपक सिसोदिया को सोमवार को एसटीएफ ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सिसोदिया छोटा राजन गैंग का गुर्गा है। दीपक सिसोदिया को वर्ष 2011 में मुंबई में मिड डे अखबार के पत्रकार जेडे की हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारवास की सजा सुनाई थी।

जनवरी में पैरोल पर आया था बाहर
इसके बाद सजायाफ्ता दीपक पिछले साल जनवरी में पैरोल पर बाहर आकर हल्द्वानी में छिप गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस भी उसकी खोज में यहां पहुंची थी, लेकिन वह यहां नहीं मिला था। पुलिस ने हल्द्वानी में दीपक पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। साथ ही नैनीताल पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था। सोमवार को एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments