Monday, March 9, 2026
Homeनैनीतालमुख्यमंत्री रावत ने धनगढ़ी में कॉर्बेट परिचय केंद्र का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री रावत ने धनगढ़ी में कॉर्बेट परिचय केंद्र का किया शुभारंभ

नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज रामनगर में धनगढ़ी में कॉर्बेट परिचय केंद्र का विधिवत शुभारम्भ करते हुए नेचर शॉप व कैंटीन का भी शुभारम्भ किया तथा पार्क की सेवा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम तय समय सीमा पर हेलीकॉप्टर से ढिकुली के एक रिसॉर्ट में पहुंचे, जहां से वह कार से कॉर्बत के ढिकाला जोन के प्रवेश द्वार धनगढ़ी पहुंचे और कार्यक्रमों में शिरकत की।

सीएम ने कहा कि कॉर्बट टाइगर रिजर्व से उत्तराखंड व भारत की पहचान पूरे विश्व मे है। यहां जैसी आलौकिक सुंदरता कहीं नहीं है । जिस कारण यहां की जैव विविधता व टाइगरों के वास स्थल को देखने के लिए दुनियाभर के पर्यटक यहां आते हैं। जिससे प्रदेश व देश को अच्छा राजस्व भी प्राप्त होता है। उन्होंने पार्क में और अधिक सुविधाओं में इजाफा किए जाने की बात कही।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक वंशीधर भगत, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री डॉ.पराग मधुकर धकाते, मुख्य वन संरक्षक तेजस्वनी पाटिल, कमिश्नर अरविंद सिंह ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला, कॉर्बट पार्क निदेशक राहुल, उपनिदेशक कल्याणी, अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलियां, सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल रवि कुमार सैनी, भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, मालधन अध्यक्ष कमल किशोर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व भाजपाई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments