Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम के कारण रामनगर में जेपी नड्डा की जनसभा हुई निरस्त

मौसम के कारण रामनगर में जेपी नड्डा की जनसभा हुई निरस्त

रामनगर : मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान ने भाजपा के कार्यक्रम में खलल डाल दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रामनगर में जनसभा का कार्यक्रम निरस्त हो गया। भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में गुरुवार को नड्डा ने रामनगर में जनसभा को संबोधित करना था। इसके बाद उन्होंने जनसंपर्क कर भाजपा के लिए लोगों से वोट भी मांगने थे। एमपी हिंदू इंटर कालेज के खेल मैदान में यह आयोजन किया गया था।

मौसम खराब होने की आशंका के चलते पैठपड़ाव के सभागार को भी जनसभा के लिए विकल्प के रूप में रखा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसभा की तैयारी शुरू कर दी गई थी। बुधवार शाम को जेपी नड्डा का कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं के पास पहुंच गई। भाजपा के नगर महामंत्री पूरन नैनवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम फिलहाल निरस्त हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments