Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयुवती की तलाश में पुलिस में झील में चलाया रेस्क्यू अभियान

युवती की तलाश में पुलिस में झील में चलाया रेस्क्यू अभियान

नैनीताल के नारायण नगर से लापता हुई युवती की तलाश में शनिवार को अग्निशमन दल, एसडीआरएफ समेत पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा घंटो तक नैनी झील में रेस्क्यू अभियान चलाकर युवती की तलाश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया की युवती की बरामदगी के लिए पुलिस के द्वारा शहर के आसपास के क्षेत्रों में भी अपनी टीम लगाई गई है ताकि युवती सकुशल मिल सके। आपको बताते चलें कि नैनीताल के नारायण नगर क्षेत्र से बीते गुरुवार की देर रात युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई जिसकी सूचना शुक्रवार को युवती के परिजन के द्वारा मल्लीताल कोतवाली में दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो युवती ठंडी सड़क की तरफ जाती दिखाई दी। जिससे पुलिस और उसके परिजन कयास लगा रहे हैं कि युवती के द्वारा नैनी झील में कूदकर आत्महत्या की होगी। जिसके आधार पर अब पुलिस की संयुक्त टीम नैनी झील में कांटे डालकर यूपी की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments