Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगरडिग्री कालेज की महिला प्रोफेसर लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी; काशीपुर...

रामनगरडिग्री कालेज की महिला प्रोफेसर लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी; काशीपुर की है अंतिम लोकेशन

रामनगर : अपने घर से पीएनजी पीजी कालेज के लिए निकली महिला प्रोफेसर रास्ते से ही लापता हो गई। पुलिस ने प्रोफेसर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद महिला प्रोफेसर की तलाश की जा रही है।

दो सितंबर को ड्यूटी के लिए निकली थी प्रोफेसर
पिथौरागढ़ निवासी ऋचा पुनेठा यहां डिग्री कालेज में वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर हैं। वह अविवाहित हैं और रामनगर में किराये के घर में रहती हैं। प्रोफेसर दो सितंबर को ड्यूटी पर कालेज नहीं पहुंची तो इसकी जानकारी स्वजन को दी गई। उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो काल नहीं लग पाई। इसके बाद उनके पिता नीलांबर पुनेठा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बेटी के लापता होने से परिवार के लोग चिंतित
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इधर बेटी के लापता होने से परिवार के लोग चिंतित है। कालेज के प्राचार्य एमसी पांडे ने बताया कि ऋचा पुनेठा की बीते शनिवार को सुबह आठ बजे से दस बजे तक की पाली में परीक्षा ड्यूटी थी। जब वह ड्यूटी के लिए कालेज नहीं पहुंची तो उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया।

दो सितंबर को सुबह 8.30 बजे घर से थी निकली
बताया जा रहा कि वह सुबह साढ़े आठ बजे घर से कालेज के लिए निकली थी। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि महिला प्रोफेसर की अंतिम लोकेशन काशीपुर क्षेत्र में मिली है। पुलिस टीम को संभावित जगहों पर उनकी तलाश के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments