Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरोडवेज बस और डंपर में हुई जोरदार भिडंत, चालक समेत तीन घायल

रोडवेज बस और डंपर में हुई जोरदार भिडंत, चालक समेत तीन घायल

खैरना। भवाली अल्मोडा राष्ट्रीय राजमार्ग गरमपानी के समीप दोपाखी में आज सुबह नैनीताल से आ रही रोडवेज बस तथा अल्मोड़ा से हलद्वानी की तरफ जा रहे डंपर में अचानक जोरदार भिडंत हो गई। भिडन्त इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे सभी यात्रियों की चीख पुकार निकल गयी, वही घटना के बाद बस में सवार 11 लोगो मे से चालक समेत 3 लोग घायल हुए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में दोपाखी के समीप नैनीताल से गोपेश्वर की तरफ जा रही रोडवेज बस और हलद्वानी से डंपर में अचानक जोरदार भिडंत हो गई। भिडंत इतनी जोरदार थी कि बस का अलगा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद हाइवे में लंबा जाम लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया और बमुश्किल हाईवे में यातायात सुचारू कराया गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि रोडवेज बस में चालक तथा परिचालक समेत 9 यात्री सवार थे। जिसमें बस चालक और दो यात्री चोटिल हुए जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। साथ ही अन्य सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments