Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधायक कपकोट बलवंत सिंह भोर्याल का वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त, बाल-बाल बचे

विधायक कपकोट बलवंत सिंह भोर्याल का वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त, बाल-बाल बचे

नैनीताल। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ पुल पर विधायक कपकोट बलवंत सिंह भोर्याल व एक अन्य वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में विधायक बाल-बाल बच गए। एकाएक हुई भिड़ंत से हल्द्वानी से रानीखेत जा रही रोडवेज बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। संयोगवश वाहन में सवार सभी बीस यात्रियों की जान भी बच गई। इस दौरान करीब ढाई घंटे से ज्यादा हाईवे पर यातायात ठप हो गया।

विधायक कपकोट बलवंत सिंह भोर्याल अपने साथियों संग अपने वाहन से बागेश्वर की ओर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे वाहन डीएल12 सीएम 9895 से उनके वाहन की टक्कर हो गई। रामगाढ़ पुल पर एकाएक दोनों की भिड़ंत होने से हल्द्वानी से रानीखेत को जा रहे रोडवेज वाहन यूके 07 पीए 3155 के चालक बेडुली (सुयालबाडी़) निवासी नरेश पांडे ने भी अपने वाहन के ब्रेक लगाने का प्रयास किया पर वाहन के ब्रेक नहीं लगे वाहन चालक नरेश ने सूझबूझ का परिचय दे अपने वाहन को पुल के पैराफिट से टकरा दिया। वाहन रामगढ़ गधेरे में जाने से बच गया। रोडवेज के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वाहन नदी की ओर पलटता तो वाहन में सवार बीस यात्रियों की जान भी जोखिम में आ जाती। सभी यात्रियों को एक-एक कर वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विधायक बलवंत सिंह भोर्याल का वाहन भी नदी की ओर गिरने से बच गया। पुल पर  दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। बाद में विधायक सकुशल गंतव्य की ओर रवाना हो गए। सूचना चौकी पुलिस खैरना को भी भेजी गई। चौकी पुलिस के नरेंद्र बिष्ट तथा हर्षवर्धन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को पुल से हटवाया  तब जाकर करीब ढाई घंटे बाद हाईवे पर आवाजाही शुरू हो सकी। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। जाम खुलने के बाद हाईवे पर आवाजाही कर रहे यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments