Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवीकेंड पर 25 हजार सैलानी पहुंचे नैनीताल, होटल-पार्किंग सब फुल

वीकेंड पर 25 हजार सैलानी पहुंचे नैनीताल, होटल-पार्किंग सब फुल

नैनीताल। सरोवर नगरी का पर्यटन सीजन सबाब पर नजर आने लगा है। नगर अधिकांश होटल पैक, पार्किंग पैक व सरकारी, अद्र्धसरकारी गेस्ट हाउस पर्यटकों से भर गए। पर्यटन स्थल सैलानियों से पट गए। करीब 25 हजार सैलानियों के नैनीताल पहुंचने का अनुमान है। ग्रीष्मकालीन सीजन के अंतिम चरण चल पडऩे से पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है।

कोविड कफ्र्यू खुलने के साथ मैदानी भागों में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते तय था कि हिल स्टेशनों में सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। जिसके चलते शुक्रवार शाम से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार शाम तक जारी रहा। इस बीच नगर खोई हुई रंगत लौट आई और नगर के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार नजर आए। वहीं, सैकड़ों नौकाओं से संचालकों की आय में इजाफा हुआ। स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, सरिताताल, चिडिय़ाघर में पर्यटकों पर आश्रित कारोबारी खुश नजर आए। इस बीच माल रोड पूरे दिन सैलानियों से पटी नजर आई, जबकि शाम के समय सूर्यास्त का दीदार करने वाले सैलानी बड़ी संख्या में हनुमानगढ़ी में नजर आए।

करीब 10 हजार लोगों ने किया नौकायन

शहर में पर्यटकों की आमद बढ़ी तो कारोबार भी चल पड़ा है। रविवार को झील में नौकायन करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा। भीड़ अधिक होने से लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दिनभर में करीब 10 हजार सैलानियों ने नौकायन का आनंद उठाया। चिडिय़ाघर में 1465 सैलानी वन्यजीवों का दीदार करने पहुंचे, जबकि वाटरफॉल में 1006 तो बॉटनिकल गार्डन 212 पर्यटक पहुंचे। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने रोपवे की भी सैर की। शहर का हिमालय दर्शन, किलबरी, लवर्स प्वाइंट, बारापत्थर क्षेत्र में भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments