नैनीताल। भवाली निवासी एवं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नेता Naresh Pandey को मंगलवार सुबह नैनीताल पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि नैनीताल की एक युवती ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर पांडे पर शादी का झांसा देने और धमकी देने के आरोप लगाए थे।
हालांकि बाद में युवती ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि उस पर कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाकर यह आरोप लगवाए गए थे। युवती के इस बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
वहीं नरेश पांडे ने भी अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए इसे साजिश के तहत फंसाने की कोशिश करार दिया है। उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है।
मंगलवार सुबह नैनीताल पुलिस पांडे के आवास पर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। मामले की पुष्टि करते हुए कोतवाल Prakash Mehra ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे नैनीताल पुलिस नरेश पांडे को पूछताछ के लिए लेकर गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

