Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसड़क किनारे मिला युवक का शव, कटा हुआ था नाक और कान

सड़क किनारे मिला युवक का शव, कटा हुआ था नाक और कान

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट में बाराकोट मोटर मार्ग स्थित प्रेमनगर में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव को देखकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त करते हुए कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

साप्ताहिक कफ्र्यू के दिन प्रेमनगर में सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे आसपास के ग्रामीणों ने जब युवक का शव सड़क किनारे पड़ा देखा तो सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से युवक के बारे में पूछताछ की। युवक की शिनाख्त पूरन चंद्र पांडेय 40 निवासी स्व, माधवानंद पांडेय निवासी ग्राम सभा सुई पऊ के चनकांडे रूप में हुई।

पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत की खबर से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि युवक की मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा। युवक का कान कटा हुआ नाक कुदरती कटे हुए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि रात में जानवरों ने नोच दिया होगा। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments