Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीज वाहनों को रखने के लिए हल्द्वानी कोतवाली में बनेगी पार्किंग

सीज वाहनों को रखने के लिए हल्द्वानी कोतवाली में बनेगी पार्किंग

हल्द्वानी : कोतवाली में कई सालों से बंजर पड़ी आधा बीघा जमीन अब पुलिस के काम आएगी। पुलिस उक्त जमीन पर सीज वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाने जा रही है। बकायदा इसका काम भी शुरू कर दिया गया है।

पुलिस, सीपीयू व यातायात टीम रोजाना वाहनों की चेकिंग करती है। एमबी एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाती है। बगैर दस्तावेज वाहन चलाने व अन्य आरोपों में अधिकांश बार वाहनों को सीज कर दिया जाता है। हल्द्वानी कोतवाली में लाकर इन वाहनों को खड़ा किया जाता है। सीमित जगह होने के कारण वाहनों को खड़ा करने में परेशानी आती है। सीज वाहनों की संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। सीज हुए वाहनों को कोतवाली में खड़ा करने के लिए अब पुलिस सालों से बंजर पड़ी भूमि को सदुपयोग करने जा रही है। एसओजी दफ्तर के पीछे खाली पड़ी जमीन को समतल कर वहां पर पार्किंग बनाई जाएगी। जहां पर सीज हुए सभी वाहन खड़े रहेंगे। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अभी तक वाहनों को जहां-तहां खड़ा किया जाता है। खाली पड़ी जमीन को जेसीबी मशीन से समतल कराया जा हरा है। यहां पर सीज वाहनों को रखा जाएगा। इससे कोतवाली में वाहनों का जगह-जगह जमावड़ा नहीं रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments