Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसुपरस्टार सिंगर 2 में कैप्टन बने पवनदीप राजन, सेट से वीडियो शेयर...

सुपरस्टार सिंगर 2 में कैप्टन बने पवनदीप राजन, सेट से वीडियो शेयर कर कही ये बात

नैनीताल: इंडियन आइडल 2021 12वें सीजन के विनर रहे उत्तराखंड के चंपावत निवासी पवनदीप राजन अब सोनी टीवी के नए शो सुपरस्टार सिंगर 2 में बतौर कैप्टन नजर आने वाले हैं। उन्होंने सेट से अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर हर इसकी जानकारी साझा की है। उनके वीडियो पर खूब कमेंट और लाइक्स आ रहे हैं। सोनीटीवी ने ही सुपरस्टार सिंगर  को शुरू किया था और पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। जल्द ही दूसरा सीजन भी आन एयर होने वाला है। सिंगिंग रियलिटी

शो इंडियन आइडल 12वें सीजन के विनर पवनदीप राजन और रनरअप अरुणिता कांजीलाल ने सिर्फ अपनी सिंगिंग से ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी से भी देशभर के लोगों का दिल जीता है। वहीं, फैंस ने इनकी जोड़ी को भी हमेशा ही पसंद किया है। लोग इन्हें हमेशा साथ देखने के लिए उत्साहित रहते हैं ऐसे में अब इनके फैंस के साथ खुशखबरी है। दोनों ही जल्द सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 2 में साथ नजर आने वाले हैं। सोनी टीवी ने अपने इस शो की घोषणा करते हुए बताया है कि शो के लिए ऑडिशन्स शुरू हो चुके हैं। इसमें 15 साल से कम उम्र के बच्चे अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाएंगे।

वीडियाे शेयर करते हुए पवनदीप ने कहा कि कंटेस्टेंट से कैप्टन बनने की जर्नी बहुत ही रोमांचक रही है। मैंने सोचा भी नहीं था कि यहां तक पहुंच सकूंगा। आज मेरी जो भी उपलब्धि है वह इंडियन आइडल के कारण है, उसके बिना मेरा सफर अधूरा है। पता नहीं यहां इस जिम्मेदारी को मैं कैसे निभा पाऊंगा, लेकिन एक मौका मिला है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहूंगा। बता दें कि इस शो में पवनदीप और अरुणिता को कैप्टन के तौर पर देखा जाएगा। इनके अलावा ‘इंडियन आइडल 12’ कई अन्य कंटेस्टेंट्स भी दिखाई देने वाले हैं, जिनमें सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और सलमान अली का नाम भी शामिल हैं। इन सभी को कैप्टन बने देखा जाएगा। हालांकि, फिलहाल जजेज के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, शो कब ऑन एयर होगा ये जानकारी भी सामने नहीं आ पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments