Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डस्कूल बस की टक्कर से सैन्य कर्मी की गई जान, लेह लद्दाख...

स्कूल बस की टक्कर से सैन्य कर्मी की गई जान, लेह लद्दाख में पैरामिलिट्री कमांडो छुट्टी पर था आया हुआ

कानिया चौराहे पर स्कूल बस में बाइक सवार सैन्य कर्मी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सैन्य कर्मी को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया।

24 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा कानियां के रहने वाला था। शुक्रवार सुबह 7 बजे बाइक से घर की ओर आ रहा था। जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के समीप पहुंचाते ही चौराहे से एक स्कूल बस ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर खंभे से जा टकराया।

सैन्य कर्मी को आसपास के लोगों ने रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सैन्य कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सैन्य कर्मी के मामा राजेंद्र ने बताया कि मृतक पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर आया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है। और वर्तमान में कुल्लू में तैनात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments