Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिपुर कुंवर सिंह में गेंहू के खेत में छिपे तेंदुए ने किया...

हरिपुर कुंवर सिंह में गेंहू के खेत में छिपे तेंदुए ने किया हमला

हल्द्वानी : फतेहपुर रेंज का आदमखोर बाघ अब भी लापता है। वन विभाग से लेकर चिकित्सकों की टीम उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, सोमवार सुबह हरिपुर कुंवर सिंह गांव में गुलदार के पहुंचने से इस इलाके में भी दहशत का माहौल बन चुका है। कई बार दिखा गुलदार बाद में गेंहू के खेत में पहुंच गया। ड्रोन वीडियो में वह स्पष्ट तौर पर चलता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद वह एक व्यक्ति पर झपटा भी। गनीमत रह कि हाथ के अलावा कहीं अन्य जगहों पर चोट नहीं आई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। फतेहपुर रेंज में छह लोगों की जान अब तक जा चुकी है। अलग-अलग डिवीजनों का स्टाफ, वन्यजीव चिकित्सक, भारतीय वन्यजीव संस्थान की टीम से लेकर अन्य विशेषज्ञ भी जंगल में बाघ की तलाश में जुटे हैं। लेकिन अभी तक आदमखोर बाघ ढेर नहीं किया जा सका। चंडीगढ़ से पहुंचे शिकारी आशीष दास भी आज से अभियान में शामिल हो जाएंगे।

वहीं, सोमवार सुबह रामपुर रोड स्थित आनंदपुर ग्राम पंचायत के हरिपुर कुंवर सिंह गांव में गुलदार की दस्तक से लोग डर गए। जंगल से आया गुलदार गेहूं के खेतों में पहुंच गया। जिसके बाद गांव के किसी युवक ने खेतों के ऊपर से ड्रोन कैमरा उढ़ाया। जिसके बाद वीडियो में गुलदार खेतों के बीच चलता हुआ भी दिखा। वहीं, स्थानीय युवक रितेश कुल्याल ने बताया कि एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला भी किया था। हमले में हाथ पर चोट आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments