Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिश रावत जिस सीट पर हारे थे वहां शुरू हुई वोटों की...

हरिश रावत जिस सीट पर हारे थे वहां शुरू हुई वोटों की गिनती, छह राउंड के बाद तय होगा विजेता

हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा के तहत आने वाली जग्गीबंगर जिला पंचायत सीट के लिए वोटों की गिनती का सिलसिला शुरू हो चुका है। छह राउंड की गिनती के बाद परिणाम पूरी तरह घोषित होगा। डा. मोहन सिंह बिष्ट के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मात देने की वजह से जिला पंचायत सीट को लेकर उप चुनाव हुआ था।

सितंबर 2019 में हुए पंचायत चुनाव में डा. मोहन सिंह बिष्ट ने रिकार्ड मतों से जिला पंचायत की यह सीट जीती थी। वह निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरे थे। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें लालकुआं विधानसभा से विधायक प्रत्याशी बनाया। इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज हरीश रावत के मैदान में उतरने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया था।

लेकिन डा. बिष्ट ने हरदा को हरा दिया। विधायक बनने की वजह से उन्हें जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद 27 जून को जिला पंचायत सीट के लिए उप चुनाव हुआ। कुल 26323 वोटरों में से 11896 ने मताधिकार का प्रयोग किया। 54.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा व कांग्रेस ने उप चुनाव में किसी उम्मीदवार को सिंबल नहीं दिया।

निर्दलीय के तौर पर इंद्र सिंह बिष्ट, कमलेश चंदोला और मोहित गोस्वामी मैदान में उतरे थे। बीडीओ डा. निर्मला बिष्ट ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर बाद परिणाम घोषित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments