Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी के कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप

हल्द्वानी के कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप

हल्द्वानी। हल्द्वानी के कई इलाकों में बुधवार सुबह से बिजली सप्लाई ठप हो गई है। ऊर्जा निगम की ओर से पूर्व में बिजली आपूर्ति ठप होने को लेकर संकेत दिये गये थे। सुबह करीब 10 बजे से बिजली ठप होने की वजह से भीषण गर्मी के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो से तीन घंटे सप्लाई ठप रहने का अनुमान जताया जा रहा है। इधर कालाढूंगी, एमईएस और टाउन फीडर क्षेत्र में बिजली के खंभों से टकरा रहे पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग-चॉपिंग के काम के चलते सुबह 10 बजे से इन क्षेत्रों में शट डाउन चल रहा है। यहां शाम 5 बजे तक आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments