Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालहल्द्वानी में अवैध मदरसों पर एक्शन, दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्रवाई...

हल्द्वानी में अवैध मदरसों पर एक्शन, दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्रवाई जारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने सोमवार को भी हल्द्वानी नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम की ओर से अवैध मदरसों को सील किया जा रहा है।

रविवार को भी बनभूलुपरा में बिना पंजीकरण चल रहे 18 में 13 मदरसे सील
पुलिस और प्रशासन ने रविवार को बनभूलपुरा में अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 18 मदरसे बिना पंजीकरण चलते मिले। 13 मदरसों को टीम ने ताला लगाकर सील कर दिया। कार्रवाई के बीच क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि भारी पुलिस फोर्स के रहने से विरोध के स्वर नहीं उठे। आज भी अभियान जारी रहेगा।

बता दें कि, सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस-प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रविवार सुबह 11 बजे से अभियान चलाया। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने सर्वे कर मदरसों की जांच की। इस दौरान 18 मदरसे बिना पंजीकरण चलते मिले। टीम ने शाम चार बजे तक ताले लगाकर 13 को सील कर दिया। अधिकतर मदरसे मस्जिदों के पास घरों में चल रहे थे। बनभूलपुरा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शाम होते ही अभियान खत्म कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments