Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधहल्द्वानी में राशन वितरण के लिए कहा तो सस्ता गल्ला विक्रेता ने...

हल्द्वानी में राशन वितरण के लिए कहा तो सस्ता गल्ला विक्रेता ने कर दी फायरिंग

हल्द्वानी। राशन वितरण को लेकर हलद्वानी में लाइन नंबर 17 क्षेत्र में दो पक्ष भिड़ गए।। जिसमें एक पक्ष ने मौके पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। सभी को थाने बुलाया गया है। जहां उनसे तहरीर मांगी गई है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 17 में सस्ता गल्ला विक्रेता हैदर अली की दुकान पर पहुंचे मोहम्मद यूसुफ व असलम ने राशन बांटने की मांग की। राशन नहीं मिलने पर उन्होंने सस्ता गल्ला विक्रेता हैदर अली पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। आरोप है कि रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों के बीच राशन वितरण के मामले में हाथापाई और मारपीट होने लगी। जिसमें सस्ता गल्ला विक्रेता हैदर अली पर दूसरे पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया है। जहां तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments