Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्‍द्वानी में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो पत्रकार घायल, देहरादून...

हल्‍द्वानी में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो पत्रकार घायल, देहरादून से लौटते समय हुआ हादसा

हल्द्वानी: ट्रक की टक्कर से कार सवार दो पत्रकार घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया है। जहां दोनों की स्थिति में सुधार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हल्द्वानी निवासी अंकित शाह व दीपक अधिकारी अलग-अलग चैनल में पत्रकार हैं। दोनों किसी काम से देहरादून गए थे और शनिवार की सुबह वापस लौट रहे थे। हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौर में पहुंचते ही एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कार में टक्कर मार दी और इसके बाद ट्रक वाहन मौके पर ही पलट गया। ट्रक की जोरदार टक्कर से कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना मुखानी पुलिस को दी। मुखानी थाना प्रभारी सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पत्रकारों को इलाज के लिए बेस अस्पताल भेजा गया। जिसमें दीपक अधिकारी के सिर में गंभीर चोट लगी है। जिस से सिर में टांके लगाए गए हैं, जबकि साथ में मौजूद अंकित शाह के सीने व पेट में गुम चोट लगी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति में सुधार हो रहा है।

ट्रक चालक मौके से फरार

हल्द्वानी के लामाचौर में कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक मौके पर ही पलट गया। वहीं स्थिति गंभीर होती देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की खोजबीन में लगी हुई है।

एयर बैग ने बचाई जान

ट्रक की टक्कर से कार में मौजूद सुरक्षा उपकरण ने मौके पर काम किया। बताया जा रहा है कि टक्कर लगते ही कार में लगा एअर बैग तुरंत खुल गया। जिससे दोनों कार सवारों को ज्यादा चोट नहीं आई। यदि एयर बैग नहीं खुलता तो गंभीर चोट की संभावना थी।

सड़क पर एक घंटे तक यातायात ठप

कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया। जिससे दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को समस्या होने लगी। स्थिति यह हो गई कि थोड़ी देर बाद सड़क पर दोनों तरफ से जाम लग गया। जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक वाहन को सड़क से हटाकर किनारे करा दिया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments