Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहार्डवेयर की दुकान में लगी आग

हार्डवेयर की दुकान में लगी आग

कुसुमखेड़ा रोड ऊंचापुल स्थित हार्डवेयर की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। आग से दुकान में रखे लाखों के सामान और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गए। प्राथमिक तौर पर घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।नईबस्ती बनभूलपुरा निवासी नाजिम हुसैन की कुसुमखेड़ा ऊंचापुल में हार्डवेयर की दुकान है। वह बुधवार की शाम सात बजे दुकान बंद कर घर आया। आठ बजे आसपास रहने वालों ने सूचना दी कि आग लग गई है। इसके बाद वह भाई शहनवाज मलिक के साथ मौके पर पहुंचा। मुखानी थानाध्यक्ष और फायर ब्रिगेड की गाड़ी एफएसओ एमपी सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। अग्निशमन के जवानों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर किसी प्रकार 40 मिनट में आग को काबू में कर लिया लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गए। दुकानदार का कहना था कि उसने अभी अलीगढ़ से डेढ़ लाख का माल मंगाया था लेकिन उसका पैकेट खोला भी नहीं था। शहनवाज का कहना था कि आग से करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments