Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहोटल में ठहरी महिला का कमरे में मिला शव, साथी को पुलिस...

होटल में ठहरी महिला का कमरे में मिला शव, साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, पति ने लगाया हत्‍या का आरोप

लालकुआं। लालकुआं में स्टेशन चौराहे पर स्थित होटल नरूला में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। महिला दो दिन से एक व्यक्ति के साथ होटल में रुकी थी। इधर सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुच गई है। जिसने द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे है। पुलिस प्रथम देश का इसे हत्या मानकर जांच कर रही है।

रविवार की सुबह स्टेशन चौराहे पर स्थित होटल नरूला के एक कमरे में महिला की लाश बरामद की। जिससे पूरे नगर में हड़कंप मच गया। कमरे में अल्मोड़ा के द्वाराहाट निवासी पान सिंह भी मौजूद था। महिला की शिनाख्त घोड़ानाला वीआईपी गेट निवासी हेमा पत्नी ओमप्रकाश ( उम्र 40 वर्ष ) के रूप में की गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ ही उपनिरिक्षक नंदन रावत के नेतृत्व में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने महिला के साथ कमरे में मौजूद व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

पता चला है कि पान सिंह ने ही कमरा अपने नाम से बुक किया था। इधर महिला की मौत से उसके पति ओमप्रकाश, मां सावित्री देवी व बेटे सूरज का रो रो कर बुरा हाल है। महिला के पति ने कोतवाली में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करनी है। इधर होटल में महिला की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments