Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब तक 10 शव खाई से निकाले... मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी पहुंचे...

अब तक 10 शव खाई से निकाले… मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी पहुंचे पौड़ी

उत्‍तराखंड के लिए मंगलवार का दिन अमंगल लेकर आया। पौड़ी जिले में बरातियों से भरी बस खाई में गिर गई। कल देर रात राहत बचाव कार्य चलाने के बाद आज बुधवार को तड़के दोबार रेक्‍क्‍यू शुरू किया गया। डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार अब तक खाई से 25 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस में करीब 45 लोग सवार थे।

  • घटनास्‍थल पर पहुंचे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह
    घटनास्‍थल पर पहुंच कर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जायजा लिया। उन्‍होंने राहत बचाव अभियान की जानकारी ली। इस दौरान हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी उनके साथ मौजूद रहे।
  • मुख्यमंत्री धामी व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे पौड़ी
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हेलीपैड तल्ली पखोली पहुंचे। यहांं से वह घटना स्थल ग्राम सिमडी के लिए रवाना हो गए हैं। सिमडी में वह राहत बचाव कार्यों का लेंगे जायजा।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्‍यक्‍त किया
    हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुई बस दुर्घटना मन को व्यथित करने वाली है। इस घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह भारी दुःख सहने की शक्ति दें। जो इस दुर्घटना में घायल हैं, मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
  • अब तक खाई से निकाले 10 शव
    मंगलवार रात से अब तक चले राहत बचाव कार्य में खाई से 10 शव निकाले जा चुके हैं। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम खाई से शव निकलने में जुटी हुई है।
  • सरकार घायलों को हर संभव मदद देगी : मुख्‍यमंत्री
    मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों को हर संभव मदद देगी। जिन परिवारों ने दुर्घटना में अपनों को खोया है, सरकार हर वक्त उनके साथ खड़ी रहेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments