Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज गांव पहुंचेगा शहीद का पार्थिव शरीर, सैनिक सम्मान के साथ होगा...

आज गांव पहुंचेगा शहीद का पार्थिव शरीर, सैनिक सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

जम्मू कश्मीर में आकाशीय बिजली गिरने से शहीद हुए पोखड़ा के सकनोली निवासी शहीद मनजीत नेगी का पार्थिव शरीर श्रीनगर से देर शाम दिल्ली पहुंच गया है। दिल्ली से पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से कोटद्वार होते हुए रविवार सुबह उनके गांव पहुंचाया जाएगा। रविवार को ही उनके पैतृक घाट पर शहीद का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।सकनोली के ग्राम प्रधान मेहरबान सिंह नेगी ने गढ़वाल राइफल के सैन्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से शनिवार शाम तक दिल्ली पहुंच गया है। दिल्ली से मोटर मार्ग द्वारा कोटद्वार होते हुए रविवार सुबह शहीद का पार्थिव शरीर उसके गांव सकनोली पहुंचेगा। जिसके बाद सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।शहीद मनदीप के साथी रजत गुसाईं ने बताया कि इकलौते बेटे के आकस्मिक निधन से शहीद के माता पिता गहरे सदमे में हैं। शहीद के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। शनिवार को दिन भर भी बड़ी तादाद में लोग शहीद के घर पहुंचे और बेसुध हालत में पड़े माता-पिता को ढांढस बंधाया। प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला और पर्यटन मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments