Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के रोहित नेगी ने अपने मेहनत से पाई विदेश में करोड़ों...

उत्तराखंड के रोहित नेगी ने अपने मेहनत से पाई विदेश में करोड़ों की नौकरी

पौड़ी गढ़वाल। किसी ने ये तो सच ही कहा है , अगर एक बार हम ठान लें की हमें कुछ करना है तो कोई भी ताकत हमे कमजोर नहीं कर सकती। उत्तराखंड में भी कई होनहार छात्र अपने-अपने बलबूते नाम कमा रहें हैं।उन्हें दुनिया भर में उनकी प्रतिभा के लिए पहचाना जा रहा है, इसमें कोई शक नहीं है। अगर सही तरीके से फोकस किया जाए तो ये बच्चे कुछ भी कर सकते हैं।

कोटद्वार भाबर पर गढ़वाल के रहने वाले रोहित नेगी को भी उन्हीं की मेहनत से उपलब्धि प्राप्त हुई है । रोहित नेगी का चयन उनकी कड़ी मेहनत के कारण आईआईटी गुवाहाटी में हुआ है। कंप्यूटर साइंस के छात्र रोहित नेगी को अब एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी के लिए चुना गया है।

रोहित ने 2.05 करोड़ का सालाना पैकेज मारा है। पौड़ी गढ़वाल या कोटद्वार क्षेत्र में किसी छात्र को मिला यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। आईआईटी गुवाहाटी के प्लेसमेंट और इंटर्नशिप सेल के प्रभारी प्रोफेसर अभिषेक कुमार और समन्वयक स्मिता सक्सेना ने इस उपलब्धि की जानकारी मीडिया को दी है। रोहित के पिता रमेश नेगी पेशे से किसान हैं और भाबर के गांव रामदयालपुर के रहने वाले हैं। इसके अलावा रोहित की मां सरिता नेगी हाउसवाइफ हैं।

रमेश नेगी ने किसान होने के बावजूद अपने बेटे की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी। रोहित ने 12वीं तक एमकेवीएन स्कूल से पढ़ाई की। बाद में गोविंद वल्लभ पंत इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुरदौरी में एडमिशन लिया। इससे पहले रोहित ने अपने पहले ही प्रयास में गेट में 202वीं रैंक हासिल की थी। वह अपने संस्थान के टॉपर रह चुके हैं।

रोहित ने भी अपनी मेहनत से हार नहीं मानी और आगे बढ़ते गए। इसके बाद उनका चयन आईआईटी गुवाहाटी में हो गया। उसके बाद उन्हें प्लेसमेंट मिला और अब उन्हें शानदार पैकेज और बेहतरीन नौकरी मिली है। रोहित की सफलता से माता-पिता बेहद खुश हैं। पहले दिन के कैंपस सेलेक्शन में ही रोहित नेगी को इंटरनेशनल कंपनी के लिए चुना गया है, जिसमें उन्हें कंपनी की ओर से 2.05 करोड़ के पैकेज की पेशकश की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments