Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में नेशनल हाईवे पर हाथियों ने मैक्स पिकअप पर बोला धावा...

उत्‍तराखंड में नेशनल हाईवे पर हाथियों ने मैक्स पिकअप पर बोला धावा और चट कर गए अनाज

कोटद्वार : उत्‍तराखंड के नजीबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के मध्य हाथियों ने एक मैक्‍स पिकअप वाहन पर धावा बोल दिया और वाहन में रखा सारा अनाज चट कर गए। यह वाकया राजमार्ग पर पांचवें मिल के पास हुआ।

जहां हाईवे पर उतरे हाथियों ने कोटद्वार से दुगड्डा की ओर सामान लेकर जा रहे मैक्स पिकअप वाहन को घेर लिया। देखते ही देखते हाथी पिकअप वाहन में रखे अनाज को चट कर गए।

सड़कों के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7:00 बजे खोह नदी से हाथियों का एक झुंड लाल पुल से होता हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया। हाथियों के राजमार्ग पर आने के कारण सड़कों के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया।

इसी दौरान कोटद्वार से दुगड्डा की ओर अनाज व अन्य सामान लेकर आ रहे एक मैक्स पिकअप वाहन के पास हाथी रुक गए और वाहन में रखे अनाज को खाना शुरु कर दिया।

इस दौरान पिकअप वाहन का चालक वाहन को छोड़कर दूर चला गया। करीब एक घंटे तक हाथी वाहन में रखे अनाज को खाते रहे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पटाखे छोड़ हाथियों को जंगल की तरफ भेजा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments