Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोटद्वार में एक पार्षद और उनके भाई पर जानलेवा हमला

कोटद्वार में एक पार्षद और उनके भाई पर जानलेवा हमला

कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली पुलिस की बाजार चौकी से करीब 100 मीटर दूर नगर निगम के एक पार्षद व उनके भाई पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि जब पार्षद घटना की जानकारी देने कोतवाली पहुंचे तो वहां पुलिस ने उनसे बदसलूकी की। पार्षद दीपक लखेड़ा ने बताया कि बीती रात वे अपने एक रिश्तेदार की जन्मदिवस की पार्टी में शामिल होने स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आए हुए थे। उन्होंने अपनी कार रोडवेज बस स्टैंड के समीप खड़ी की हुई थी। देर रात पार्टी खत्म होने के बाद जब घर जाने के लिए बेकार में पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ व्यक्तियों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। एतराज जताने पर उक्त व्यक्तियों ने डंडे व हथियारों से उन पर हमला किया। हमले के दौरान दीपक पर नुकीली चीज से कई वार किए गए।

आरोप दीपक जब वह घटना की जानकारी देने कोतवाली में पहुंच गए तो वहां मौजूद पुलिस उप निरीक्षक ने भी उनसे बदसलूकी की। इधर नगर निगम पार्षदों ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने व बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दे दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments