Saturday, March 7, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालकोटद्वार में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या हुई तीन

कोटद्वार में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या हुई तीन

कोटद्वार । कोटद्वार में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या तीन हो गई है। रविवार को कालागढ़ में दो लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए। उन्हें कोटद्वार के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालाघाटी स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर उनकी जांच में जुट गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कालागढ़ का एक व्यक्ति कतर में नौकरी करता है। कोरोना के डर से वह अपने घर कालागढ़ पहुंच गया। एयरपोर्ट में उसकी जांच में सब सामान्य पाया गया, लेकिन 20 मार्च को घर पहुंचते ही उसे खांसी, जुकाम और बुखार शुरू हो गया।

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
उसके साथ ही उसके भाई को भी संक्रमण हो गया। वे कालागढ़ में डॉक्टर के पास अपना स्वास्थ्य दिखाने के लिए पहुंचे। डॉक्टर ने उनमें कोरोना के प्रारंभिक लक्षण देखते ही इसकी सूचना बेस अस्पताल को दी। इसके बाद दोनों लोगों को एंबुलेंस से पीएचसी कलालघाटी लाया गया, जहां उनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।

इससे पूर्व स्पेन से दुगड्डा पहुंचा युवक बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। बेस अस्पताल के पीएस डॉ. वीसी काला ने बताया कि कालागढ़ में दो लोगों पर कोरोना के प्रारंभिक लक्षण मिले हैं। उन्हें डाक्टरों की निगरानी में कलालघाटी में रखा गया है। उनके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments