Saturday, March 7, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालकोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर बवाल, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का...

कोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर बवाल, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मारपीट का वीडियो वायरल

कोटद्वार। कोटद्वार में एक कपड़े की दुकान का नाम “बाबा” रखने को लेकर विवाद गहरा गया है। दो दिन पहले हुए मारपीट के मामले में शनिवार को देहरादून से पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पटेल मार्ग पर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर थाने की ओर ले गए। इस दौरान करीब 20 मिनट तक पटेल मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।

पटेल मार्ग स्थित कपड़े की दुकान का नाम “बाबा” रखे जाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। इसी को लेकर कार्यकर्ता दुकान पर विरोध जताने पहुंचे थे, जहां दुकानदार और उसके साथियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

दुकान शिफ्ट होने के बाद भी नहीं बदला नाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता उक्त दुकान पर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने पहले ही दुकान के नाम को लेकर आपत्ति जताई थी और दुकानदार की ओर से दुकान शिफ्ट होने पर नाम बदलने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि दुकान शिफ्ट होने के बाद भी नाम नहीं बदला गया।

वायरल वीडियो में कार्यकर्ता यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कोटद्वार में “बाबा” नाम केवल सिद्धबली बाबा से जुड़ा होना चाहिए। वहीं वीडियो में एक व्यक्ति स्वयं को मोहम्मद दीपक बताते हुए मौके पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। उसका कहना है कि दुकान करीब 30 साल पुरानी है और इस मामले में अनावश्यक विवाद नहीं किया जाना चाहिए।

आरोप है कि इसी दौरान मोहम्मद दीपक और अन्य लोगों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

पुलिस जांच में जुटी

कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments