Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधक्वारंटाइन सेंटर में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

क्वारंटाइन सेंटर में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

पौड़ी । पौड़ी कोतवाली क्षेत्र के एक क्वारंटाइन सेंटर में नाबालिग से छेड़छाड़ हुई है। पुलिस ने पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग 15 दिन पहले ही अपने छोटे भाइयों के साथ गांव लौटी थी, जिन्हें संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था।

पौड़ी गढ़वाल जिले के एक ग्रामीण संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में बीती 14 मई को एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नाबालिग करीब 15 दिन पहले ही देहरादून जिले से अपने दो छोटे भाइयों के साथ गांव पहुंची थी। यहां उसे एक आंगनबाड़ी केंद्र में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। देहरादून से इन तीनों भाई-बहनों को एक युवक अपने साथ लाया था।

युवक इनका दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। वापस लौटने के बाद युवक को भी इन्हीं के साथ क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था। वहीं, कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि 15 मई को तीनों भाई बहन क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर घर लौटे, तो इस दौरान नाबालिग ने छेड़छाड़ की बात अपनी ताई को बताई। नाबालिग ने बताया कि उनके साथ आए युवक ने 14 मई की रात उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर नाबालिग के ताऊ ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने ये भी बताया कि नाबालिग के ताऊ की शिकायत पर आरोपित मातबर सिंह के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, मामले की विवेचना महिला एसआइ दीपा मल्ल को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments