Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डथाना देवप्रयाग की पहल की आप भी करेंगे तारीफ

थाना देवप्रयाग की पहल की आप भी करेंगे तारीफ

थाना देवप्रयाग की नई सुंदर पहल
देवप्रयाग में थानेदार महिपाल सिंह रावत ने एक नई पहल शुरू की है।जो बेटी अपनी शादी में काकटेल पार्टी नहीं करेंगी, उसे शादी में १0हजार 1रुपए कन्या दान के तौर पर थाने की ओर से दिए जाएंगे।थाना देवप्रयाग करेगी 10001/- रुपये का “भुली कन्या दान” जिसमें थाना क्षेत्र के 101 गांव में किसी भी लड़की की शादी होने पर जो लड़की अपनी शादी में शराब पिलाने का विरोध करेगी उसको ईनाम के तौर पर भुली कन्या दान के रूप में 10001/-रुपये “भुली कन्या दान” पुरुकार स्वरूप दिये जायेंगे । जो थाना देवप्रयाग पुलिस अपने वेतन से देगी । इससे पहाड़ में शादी बारात में कॉकटेल के दिन पिलाई जाने वाली शराब पर प्रतिबंध लगेगा और लोंगो के घर बर्बाद होने से बचेंगे। आज इस सम्बंध में थाना क्षेत्र सभी ग्राम प्रधानो के साथ एक गोष्ठी भी की गई जिन्हें इस “भुली कन्या दान पुरुस्कार” के बारे में बताया गया उनके द्वारा भी पूर्ण रुप से सहयोग करने हेतु बताया और समाज मे पुलिस द्वारा इस नई पहल को बहुत सराहनीय बताया इससे समाज में एक नई जागरूकता आएगी। शराब के कारण कई घर तबाह होने से बच सकेंगे और शादी बारात में कॉकटेल में पिलाई जाने वाली शराब पर बर्बाद होने वाले धन की आर्थिक बचत भी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments