Sunday, March 8, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालदेर रात शादी से लौट रहे बुजुर्ग को गुलदार ने बनाया निवाला

देर रात शादी से लौट रहे बुजुर्ग को गुलदार ने बनाया निवाला

कोटद्वार। कोटद्वार के चैबट्टाखाल में देर रात शादी से घर लौट रहे एक बुजुर्ग को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। घटना वन प्रभाग पौड़ी के रेंज पोखड़ा के ग्राम अगड़ी की है। मृतक प्रवीण सिंह पुत्र राजेसिंह उम्र 55 वर्ष को शादी के लौट रहे थे।

उसी वक्त उन पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव में वन कर्मियों की टीम लगाई। गुलदार को पकड़ने के लिए यहां पिंजरा भी लगा दिया गया है।

घटना का पता रविवार सुबह चला। सूचना के बाद रिखणीखाल थाना इंचार्ज प्रमोद शाह, राजस्व उपनिरीक्षक धीरज सिंह, पोखरा रेंज के वन दरोगा ध्यान सिंह मौके पर पहुंचे। थाना इंचार्ज प्रमोद शाह ने बताया कि मृतक के गले में गहरे निशान हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments