Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपुलिस का शर्मनाक चेहरा ,छुटी पर आए सेना की जवान की पुलिस...

पुलिस का शर्मनाक चेहरा ,छुटी पर आए सेना की जवान की पुलिस की बेरहमी से पिटाई, देखें वायरल वीडियो

श्रीनगर गढ़वाल में शहर कोतवाली पुलिस पर मारपीट, लूटपाट और भारतीय सेना पर अभद्र टिप्पणी के आरोप लगाते हुए सैन्यकर्मी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपों से सम्बन्धित वीडियो को वायरल करने से पूर्व सम्बन्धित सैन्यकर्मी द्वारा एसएसपी पौड़ी को एक शिकायती पत्र भी दिया गया था।

श्रीनगर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा जांच भी की जा रही है तो दूसरी तरफ सेना की ओर से भी इसकी जांच शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा विवाद श्रीनगर निवासी सम्बन्धित सैन्यकर्मी के भाई के विगत 23 दिसम्बर को शराब पीकर बाईक चलाने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर बाइक सीज करने से जुड़ा है। इस मामले में सम्बन्धित सैन्यकर्मी द्वारा कोतवाली में हंगामे और फिर इसपर दिया गया माफीनामा भी चर्चा का विषय बन रहा है, बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments