Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी के कोटद्वार में अग्निवीर की भर्ती 19 से, सीएम धामी ने...

पौड़ी के कोटद्वार में अग्निवीर की भर्ती 19 से, सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) : कोटद्वार में शुक्रवार 19 अगस्त से अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती की शुरुआत होगी। अग्निवीर भर्ती के लिए कोटद्वार केंद्र पर 63 हजार का हुआ है पंजीकरण। अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया 29 तक जारी रहेगी।

गढ़वाल मंडल से जिलेवार की अग्निवीरों की भर्ती जाएगी। भर्ती के लिए युवाओं का कोटद्वार पहुंचना शुरू हो गया है। प्रशासन और सैन्य अधिकारियों ने दिया व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कोटद्वार पहुंचकर भर्ती के लिए प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।

मोदी रसोई का किया उद्घाटन
कोटद्वार ब्रेकिंग मुख्यमंत्री ने अपने एकदिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान ग्रास्टनगंज स्थित हेलीपैड पर उतर कर भारतीय युवा मोर्चा द्वारा चलाई जाने वाली मोदी रसोई का उद्घाटन किया। मोदी रसोई अग्निवीर अभ्यार्थियों के लिए निश्‍शुल्क रसोई का काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी इस तरह की भर्ती में प्रतिभाग किया करते थे। भर्ती में प्रतिभा के दौरान आने वाली समस्याएं गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी रसोई से अभ्यर्थियों को भोजन की समस्याओं से नहीं गुजरना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments