Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर स्थित नर्सिंग कॉलेज में 37 छात्र- छात्राएं कोरोना...

पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर स्थित नर्सिंग कॉलेज में 37 छात्र- छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

पौड़ी: पौड़ी जनपद में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में अब इस संक्रमण से छात्राएं भी नहीं बच पाई हैं। पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर स्थित नर्सिंग कॉलेज में 37 छात्र- छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आयी हैं। जिसके बाद सभी छात्राओं को कालेज में ही आइसुलेट कर दिया गया है।

सीएमओ पौड़ी डा.मनोज शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले नर्सिंग कालेज में तीन छात्राएं व एक स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी। जिसके बाद 100 छात्राओं का कोरोना सैंपल लिया गया था। जिसमें 37 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सभी छात्राओं को कॉलेज में ही इसोलटे किया गया है । उन्होंने बताया कि इस कॉलेज में पहले कोविड केयर सेंटर संचालित हो रहा था और यहां पर आइसोलेट करने की पर्याप्त व्यवस्था है इसलिए सभी छात्राओं को यहीं पर रखा गया है साथ ही कॉलेज प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि छात्र- छात्राओं को दवाइयों समेत खानपान की उचित व्यवस्था करें।

साथ ही पीपी किट पहनकर ही छात्राओं को पौष्टिक भोजन मुहैया करवाए जाए। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ विभाग टीम की ओर से इन सभी छात्राओं की मॉनिटरिंग की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments