Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविजय संकल्प यात्रा के जरिए आम जन से रूबरू हो रही भाजपा,...

विजय संकल्प यात्रा के जरिए आम जन से रूबरू हो रही भाजपा, दुगड्डा पहुंची यात्रा में जानें-क्या बोले कैबिनेट मंत्री

कोटद्वार। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा पौड़ी गढ़वाल जिले के दुगड्डा पहुंची। यहां क्षेत्र की जनता ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने आमजन से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की साथ ही पार्टी को साठ पार पहुंचाने के लिए भी जनता की मदद मांगी।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बस कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी पूरी कोशिश कर रही है कि आम लोगों का साथ इस बार भी उन्हें मिले। जनता से रूबरू होने के लिए शुरू की गई विजय संकल्प यात्रा बुधवार को दुगड्डा नगर में पहुंची। इसका विधायक ऋतु खंडूड़ी (यमकेश्वर) और दलीप रावत (लैंसडौन) सहित तमाम भाजपाइयों ने स्वागत किया। लोनिवि कार्यालय के समीप हुई जनसभा में काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव है और वे लगातार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के प्रयास में जुटे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए आमजन से राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह हिमालय कभी झुक नहीं सकता, उसी तरह भाजपा भी राज्य के विकास के मामले में कभी नहीं झुक सकती।

विधायक ऋतु खंडूड़ी ने यमकेश्वर विधानसभा में हुए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। कहा कि यमकेश्वर विस की जनता राज्य गठन के बाद से आज तक भाजपा को अपना स्नेह देती आई है व यह स्नेह भविष्य में भी बरकरार रहेगा। कहा कि आमजन के स्नेह से यमकेश्वर में भाजपा की जड़ें काफी गहरी हैं और इस चुनाव में भी पार्टी की जीत तय है। इस मौके पर नगर पालिका पार्षद अनीता गौड़, दीपक ध्यानी, पार्टी जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, महावीर कुकरेती, सुमन कोटनाला, वीरेंद्र बिष्ट, विजय लखेड़ा, विनोद सुयाल, ऋषि कंडवाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments