Saturday, March 7, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालवैडिंग प्वाइंट तक पहुंची जंगल की आग, तीसरी मंजिल पर रखा सारा...

वैडिंग प्वाइंट तक पहुंची जंगल की आग, तीसरी मंजिल पर रखा सारा सामान जलकर राख

Forest fire reached the wedding point in Akeswar block Pauri Garhwal goods were burnt to ashes Uttarakhand

एकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल में जंगल की आग एक वैडिंग प्वाइंट तक पहुंच गई, जिससे यहां वैडिंग प्वाइंट में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सतपुली तहसील क्षेत्रांतर्गत एकेश्वर ब्लाक के ग्राम बडोली स्थित हरि कृष्ण वेडिंग प्वाइंट में निकटवर्ती पातल गांव के जंगल में लगी आग की चिंगारी से भयावह आग लगी।

पहले से सतपुली से पातल गांव के जंगल की आग बुझा रही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीसरी मंजिल पर डीजे, बिस्तर समेत लाखों रुपए का सामान राख हो गया।

इसके साथ ही टीन सेट और भवन को भी नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय पटवारी डबल सिंह रावत ने बताया कि लगभग दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments