Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधउत्तराखंड में मित्र पुलिस की बर्बरता, थाने में युवक की बेरहमी से...

उत्तराखंड में मित्र पुलिस की बर्बरता, थाने में युवक की बेरहमी से पिटाई, मौत

कोटद्वार: कार्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज से राइफल चोरी के मामले में हिरासत में लिए युवक की मौत हो गई है युवक के स्वजन ग्रामीणों के साथ कालागढ़ थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के नाम पर सोनू की बुरी तरह पिटाई की।

जानकारी के मुताबिक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झरना रेंज की एक चौकी से कुछ दिन पहले एक राइफल गायब हो गई थी। वन विभाग ने राइफल गुम होने की सूचना कालागढ़ पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने वन विभाग के एक पूर्व में नियुक्त फायर वाचर से शक के आधार पर पूछताछ की वन विभाग ने उक्त ग्रामीण पर राइफल चोरी का आरोप लगाकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार रात को फायर वाचर सोनू कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों व किसान यूनियन ने कालागढ़ थाने पहुंचकर मृतक के शव के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने सोनू कुमार की मृत्यु पर पुलिस एवं वन विभाग के खिलाफ बेवजह प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। गुस्साई और बेकाबू भीड़ थाना परिसर के अंदर पहुंच गई। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि राइफल गुम होने के मामले की विभागीय जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments