Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोटद्वार बद्रीनाथ मार्ग स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की तीन अध्यापिका कोरोना...

कोटद्वार बद्रीनाथ मार्ग स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की तीन अध्यापिका कोरोना संक्रमित

पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कहीं ना कहीं इसके पीछे लोगों की लापरवाही भी नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण से राजकीय विद्यालयों के अध्यापक भी अछूते नहीं रहे। बुधवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की तीन अध्यापिका कोरोना संक्रमित पाई गई हैं,,,

कोरोना पॉजिटिव आने से अध्यापिकाओं में दहशत का माहौल है। वहीं अध्यापिकाओं में विभागीय एवं सरकारी निर्देशों को लेकर भी असमंजस है, प्रधानाचार्य उमा श्रीवास्तव ने बताया कि तीन अध्यापिकाओं के अलावा कई छात्राएं एवं अन्य शिक्षिकाएं भी बीमार है जिनके सेंपलिंग ले ली गई है पर अभी रिपोर्ट नहीं आई है,हमारे द्वारा इसकी सूचना प्रशासन व उच्चाधिकारियों को दे दी गई है किंतु आदेश ना आने के कारण विद्यालय खुला हुआ है,,,

वहीं सीएमओ पौड़ी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि अध्यापकों के संपर्क में आए हुए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जिसके बाद उनकी भी सैंपलिंग की जाएगी, विद्यालय को सेनीटाइज किया जाएगा,,,।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments