कोटद्वार के पोखड़ा रेंज क्षेत्र में गुलदार के हमले से दहशत फैल गई। शुक्रवार को एक 11 वर्षीय बच्चे को गुलदार घर से उठाकर करीब 20-25 मीटर दूर ले गया।
बताया जा रहा है कि ग्राम धस्माणी निवासी दीपक सिंह (पुत्र सतेंद्र सिंह) को गुलदार ने अचानक हमला कर उठा लिया। परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
घायल बच्चे को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव खाल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर भेज दिया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की अपील की है।

