Sunday, March 8, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालक्वारंटाइन सेंटर में निकला सांप, प्रवासियों ने पूरी रात आंगन में गुजा

क्वारंटाइन सेंटर में निकला सांप, प्रवासियों ने पूरी रात आंगन में गुजा

कोटद्वार। पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्‍लॉक के अंतर्गत चोरखिंडा मल्ला स्थित एक निजी भवन में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में सांप निकलने से प्रवासियों के हाथ-पांव फूल गए। प्रवासियों ने पूरी रात क्वारंटाइन सेंटर के आंगन में काटी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप पकड़ने के बजाय प्रवासियों को कमरे में धुंआ करने की राय दी और मौके से चलते बने।

ग्राम चोरखिंडा निवासी बृजपाल सिंह रावत ने बताया कि गांव में प्रशासन ने एक निजी दोमंजिला भवन में क्वारंटाइन सेंटर बनाया हुआ है, जहां बाहरी राज्यों से पहुंचे 25 लोगों को रखा गया है। बताया कि रात करीब एक बजे प्रवासी मातबर सिंह ने शौच के लिए कमरे से बाहर आने के लिए मोबाइल की टार्च जलाकर चटखनी खोलने का प्रयास किया, चटखनी के ऊपर सांप नजर आया, जिससे हड़कंप मच गया। कमरे में मौजूद सभी लोग किसी तरह बाहर निकले।

पूरी रात आंगन में काटने के बाद प्रवासियों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों की दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही वन विभाग से भी मौके पर पहुंच सांप पकड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने सांप को पकड़ने के बजाय प्रवासियों को कमरे में कीटनाशक का छिड़काव करने के साथ ही धुंआ करने की सलाह दी और मौके से चले गए।

बृजपाल रावत ने बताया कि सेंटर में सांप दिखने से प्रवासियों में भय व्याप्त है, जिससे वह सेंटर में नहीं रहना चाह रहे हैं। बृजपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से सांप को पकड़ने की मांग की है, ताकि प्रवासियों में व्याप्त भय से उन्हें छुटकारा दिलाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments